सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला में 5,100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ।
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज कोरबा जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कोरबा नगर के हृदय स्थल घंटाघर चौक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 51 हजार से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा घंटाघर चौक परिसर जगमगा उठा और आयोजन स्थल उत्सवी वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जीका पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, जनप्रतिनिधि गोपाल मोदी, डॉ राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, पार्षदगण, कलेक्टर कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन, नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहें।
5100 दीपों से जगमगाया करतला !
सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 की संध्या जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल करतला के परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला वैभव कुमार कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा टिकेश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री स्कूल करतला दुबराज राठिया, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती मनबाई राठिया, प्रेमेन्द्र राजपूत, कृष्णा राय, जिला मंत्री भाजपा अजय कंवर, मंडल महामंत्री विनय राठिया, एसएमडीसी सदस्य रोशन साहू, रामकुमार साहू एवं सुभाष राय सहित पीएम श्री स्कूल करतला के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 5,100 दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएम श्री स्कूल करतला के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत करतला के संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



