कोरबा (समाचार मित्र) भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल की कार्यसमिति बैठक एवं “सेवा संकल्प अभियान” मंडल कार्यशाला तिलकेजा में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुल सिंह कंवर, किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनोज धीरहे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा सोनवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पटले, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम मनोहर सोनी, मंडल महामंत्री पवन कुमार कंवर, मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू एवं पुष्पा कंवर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा उरगा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।


