बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) वेलकम डिस्टिलरीज प्रा.लि., छेरकाबांधा, कोटा के सैकड़ों कर्मचारी और श्रमिक अपनी असामयिक परेशानियों और रोजी-रोटी के संकट को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। प्रबंधन से लगातार उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कर्मचारी कल शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और वेलकम कर्मचारी एसोसिएशन ने आज दिनांक 10.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर और थाना प्रभारी सीपत / कोटा को लिखित सूचना देकर शांतिपूर्ण रैली और धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।
नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली
संगठन के अध्यक्ष और शाखा अध्यक्ष द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, कल दिनांक 11.09.2026, दिन शुक्रवार को 11:30 बजे से 100 से 200 कर्मचारी / श्रमिक नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय, बिलासपुर तक शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे और कलेक्टर महोदय को विज्ञप्ति / ज्ञापन सौपेंगे।
आवेदन में कहा गया है कि कंपनी में उत्पन्न असामयिक परेशानियों के कारण श्रमिकों के समक्ष जीविकोपार्जन और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है, जिसके निराकरण के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है।
संगठन ने प्रशासन से धरना स्थल पर पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।
प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय, जिला बिलासपुर को भी सादर सूचनार्थ प्रेषित की गई है।


