कोरबा (समाचार मित्र) मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को उनकी रचि के अनुसार कौशल प्रशक्षण प्रदाय लाईवलीहड कॉलेज कोरबा मे किया जा रहा है। अधिकांश हितग्राहियों को आवासीय प्रशिक्षण की सुविधा कालेज हॉस्टल में प्रदाय की गई है। जिले मे मख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत CSSDA के तत्वाधान मे संचालित एवं अनुमोदित प्रशिक्षण हेत् आवासीय सुविधा के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से MMKVY योजना अंतर्गत 660 हितग्राहियों को प्रशिक्षण हेतु आवासीय व्यय की राशि की स्वीकति प्रदाय की गई है।
क्या क्या मिलेगा प्रशिक्षण
प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डंग, CNC लेथ, कमर्शियल ड्राईवर, JCB आपरेटर, वेल्डर, फिटर, ड्रोन आपरेटर , प्लंबर , सोलर हेल्पर आदि कोर्सों मे आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना है । उक्त स्वीकति से छात्रों के Drop Out रेट मे कमी तथा कम उपस्थिती के कारण पर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मे राज्य द्वारा प्रातलक्ष्य 780 के विरुद्ध 390 छात्रों के प्रशिक्षण को प्रारम्भ करने मे सुविधा हुई है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कोरबा द्रारा शासकीय प्रशिक्षण केन्दों के माध्यम से बेरोजगार युवक- युवतियों को विभिन्न व्यवसायों में रोजगारपरक आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उदेश्य युवाओं को उद्योग की आवश्यकता अनुसार दक्ष बनाकर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अधिकांश प्रशिक्षणार्थी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं, जिनके लिए प्रतिदिन आवागमन संभव नहीं होता। अतः प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने हेत् प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें आयोजन एवं आवास की सविधा उपलब्ध कराया जायेगा।
कौशल विकास योजना के अंतर्गत आवासीय प्रशिक्षण हेतु Boarding & Lodging का प्रावधान है, जिसका उद्देश्य लक्षित वर्ग को अधिकतम लाभ पहँचाना है। रोजगार क्षमता में वृद्धिः पूर्णकालिक प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थी दक्ष होकर शीघ्र रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे, जिससे जिले की बेरोजगारी दर में कमी आएगी जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कोरबा अंतर्गत शासकीय प्रशिक्षण केंद्रों में संचालित आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियों हेतु भोजन एवं आवास सुविधा हेतु निर्धारित दर पर आवासीय व्यय (Boarding & Lodging) के भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Skip to PDF content


