जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) प्रार्थी अनिल निवासी महामाया पारा, ग्राम हरदी महामाया ने दिनांक 09.09.26 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दोपहर करीब 02:00 बजे अपने घर का दरवाजा बंद कर तालाब में नहाने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर के रसोई में रखे सिल्वर के गंज, कढ़ाई, लोहे की कढ़ाई सहित आलमारी में रखी ₹3,200 नगदी रकम गायब थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 450/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी के सिल्वर के बर्तन एवं लोहे की कढ़ाई सहित करीब ₹7,000 का मशरूका बरामद
मुखबिर सूचना पर संदेही तक पहुंची पुलिस
थाना बलौदा पुलिस की आरोपी की पातासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जर्वे हरदी निवासी रामू वर्मा घटना के समय प्रार्थी के घर के आसपास घूमता देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सूने मकान में घुसकर रसोई में रखे गंज, लोहे की कढ़ाई, थाली, कटोरी, चम्मच सहित आलमारी में रखी नगदी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने नगदी रकम खर्च करना तथा चोरी किए गए बर्तनों को अपने घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तन बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर.गजाधर पाटनवार , आरक्षक रज्जू रात्रे संतोष रात्रे, संदीप सोनंत , प्रहलाद निर्मलकर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


