जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) थाने में एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
मामला जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना का है !
जानकारी के मुताबिक चांपा पुलिस ने कथित तौर पर अवैध शराब बिक्री के आरोप में मेंहदी पारा चांपा निवासी गुल्लू सहिस एक आरोपी को बुधवार की शाम अपनी कस्टडी में लिया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई है। आरोप है कि चांपा पुलिस ने आरोपी को मारा और पीटा जिससे उसको गंभीर चोंट लग गई। आननफानन में संदेही आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने चांपा थाने में हंगामा करते हुए आरक्षकों को जनता के समक्ष पेश सामने की मांग कर रहे थे।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
अब मामले में चांपा थाना में पदस्थ आरक्षक ईश्वरी राठौर को किया गया निलंबित !
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी ईश्वर राठौर प कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया है इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।



