कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा विकासखण्ड में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर कई धांधली का खुलासा होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुपचाप बैठे है। अब ताज़ा मामला विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजाति से जुड़ा हुआ सामने आया है जहां उक्त जातियों के कल्याण समिति जिला- कोरबा के द्वारा समिति के जिलाध्यक्ष समेलाल कोरवा ने कहा है दौरे में उनको यह जानकारी मिली कि जनपद पंचायत कोरबा में पदस्थ अभिषेक चौरसिया जनमन आवास योजना प्रभारी द्वारा हितग्राहियों से बैंक खाते की होल्ड खोलने के लिए डरा-धमकाकर पैसा वसूली की शिकायतें मौखिक रूप से प्राप्त हुई है। मेरे (विधायक) द्वारा उक्त कर्मचारी के संबंध में जानकारी ली गई जिसमें इनके द्वारा पूर्व में भी इसी विकासखण्ड में रहकर डरा-धमकाकर रोजगार सहायक से फर्जी जियोटेग कराकर काफी पैसे की उगाही की गई है। कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि उक्त विषय की गंभीरता से जांच कराकर उचित कार्यवाही कराई जाय।
विधायक फूलसिंह ने कलेक्टर से की शिकायत !
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा विधायक को लिखित में उक्त विषय से अवगत कराया गया है। विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए कमीशनखोरी करने वाले कर्मचारी की जांच कर उचित कार्यवाही करेंगे एवं कृत कार्यवाही से मुझे अवगत करावें।
बता दें कि पिछले दिनों ही अभिषेक चौरसिया के विरुद्ध जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।


