कोरबा (समाचार मित्र) शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने गोद-ग्राम भाठापारा में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का प्रभावशाली संदेश दिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ गांव के विकास में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सरपंच श्री लोकेश्वर सिंह कंवर, पुरुष कार्यक्रम अधिकारी श्री के.के. दुबे एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजली कंवर की उपस्थिति और मार्गदर्शन में NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि गांव का विकास केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिविर में वरिष्ठ स्वयंसेवक विपिन शर्मा, लक्की साहू, साहिल नामदेव, मयंक, साहिल पाटले, उमेश, हिमांशु, राम शरण, कोमल, गजेंद्र, अरुण, सत्येंद्र, संजना, साक्षी, मोनू, सुमन, हिंगलेश्वरी, दिव्यांशी, बादल, खुशी, मनीषा, रश्मि, मंजु, आस्था, मयूरी, इंदु, साधना सहित अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।


