कोरबा (समाचार मित्र) पति पत्नी का रिश्ता एक बार फिर तार तार हो गया। कोरबा जिले में सनकी पति ने अपनी पत्नी को मारकर हत्या कर दिया। कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 शांति नगर से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रमेश डोंगरे नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर डंबल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वर्तमान जानकारी के अनुसार आरोपी रमेश डोंगरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


