बिलासपुर/कोटा (समाचार मित्र) बिलासपुर-थाना चकरभाठा पुलिस ने केबल चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी कि गईं 3 0 हजार रुपये कीमती वायर बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी दीपक निगम पिता संतोष कुमार निगम (53 वर्ष), निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 08/09/2026 की रात्रि 3:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ी उनकी हाइवा वाहन क्रमांक CG04MK7720 की बॉडी में लगे वायर को उनके यहां पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 525/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही सुभाष मोहले पिता सुखचंद मोहले उम्र 30 वर्ष, साकिन सत्यानगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया हाइवा का वायर बरामद कर जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी चकरभाठा ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
जन अपील : थाना चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 या थाना चकरभाठा को सूचित कर पुलिस का सहयोग करें।


