बिलासपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जस्टिस मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए। तीनों नियुक्तियां बेंच कोटे से उच्च न्यायिक सेवा से हुई हैं।
कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों को मंजूरी दी थी। हाल ही में जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल, राधाकृष्ण अग्रवाल और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायर होने से जजों की कमी थी।
नए जजों का परिचय –
1) संतोष शर्मा : 2009 बैच, वर्तमान में कोरबा के प्रधान जिला न्यायाधीश, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार S&A और विजिलेंस रह चुके हैं। वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के प्रधान न्यायाधीश है।
2) सुषमा सावंत : 1998 बैच, वर्तमान में विधि विभाग में प्रमुख सचिव, महासमुंद, बिलासपुर, राजनांदगांव में जिला जज और न्यायिक अकादमी निदेशक रह चुकी हैं।
3) सुधीर कुमार : 2009 बैच, वर्तमान में रायपुर फैमिली कोर्ट प्रधान न्यायाधीश, हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल और दुर्ग जिला जज रह चुके हैं।



