जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर के विधि विभाग में 08 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि विभाग के प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे सर सहित डॉ. अभय सिन्हा सर, डॉ. नरेश आजाद सर, डॉ. बृजेश कांत बर्मन सर, इंदु साधवानी मैम, लक्ष्मी जायसवाल सर, योगेश पैकरा सर एवं प्रियंका मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान एवं शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के साथ सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।
विधि विभाग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


