कोरबा (समाचार मित्र) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ झेरिया समाज ग्राम पंचायत तिलकेजा के झेरिया यादव समाज द्वारा शोभा यात्रा एवम रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण राउत नाचा के साथ रैली का खैरभांठा के मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हो कर कलमीभांठा के प्राथमिक शाला तक से होते हुए तिलकेजा के हृदय स्थल बस स्टैंड के पश्चात साव मोहल्ले से होकर समरसता भवन तिलकेजा में समाप्त हुआ । उक्त रैली में तिलकेजा ग्राम की झेरिया यादव समाज की मातृ शक्तियों के साथ साथ खैरभांठा और कलमीभांठा कि अन्य वर्गों की मातृशक्तियो का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।सम्पूर्ण ग्राम श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आया,राउत नाचा की धुनों में रैली में शामिल सभी लोगो को अनायास ही झूमने पर मजबूर किया ।
समरसता भवन के मंच से माननीय विधायक रामपुर के विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित दशरथ खंडिय (सरपंच बगबुड़ा) के द्वारा झेरिया यादव समाज हेतु सामुदायिक भवन की घोषणा की गई और कहा गया कि हो सकता है यादव समाज अपना अगला कृष्ण जन्माष्टमी अपने सामुदायिक भवन में मनाए । इसके पश्चात बस स्टैंड तिलकेजा एवम आमपाली हेतु यात्री प्रतीक्षालय की भी घोषणा की गई ,अपने उद्बोधन में श्री खंडिया जी ने कहा कि हर समाज की तरह यादव समाज को भी शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज का शिक्षित होना अनिवार्य है।
जनपद सदस्य तिलकेजा किशन कोशले जी के द्वारा कलमीभांठा के तालाब में एक पचरी एवम छतदार मंच की घोषणा की गई ।श्री कोशले जी द्वारा अपने उद्बोधन में झेरिया यादव समाज की एकजुटता पर हर्ष प्रकट करते हुए इसे सदैव बरकरार रखने की गुजारिश की गई । झेरिया यादव समाज की मातृ शक्तियों की भारी मात्रा में उपस्थिति से समाज के जागृत होने की बात कही ।
जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कमलेश अनन्त जी द्वारा झेरिया यादव समाज के लिए घोषित सामुदायिक भवन में एक सांस्कृतिक मंच की घोषणा की गई,एवम समाज को धर्मपरिवर्तन जैसे गम्भीर मामलों पर सजग रहते हुए भगवान श्री कृष्ण के अंश होने के गौरव को याद कराया ।
ग्राम पंचायत तिलकेजा के सरपंच प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित देवमुरत कंवर (पंच) जी एवम पंचायत सचिव श्री कौशल द्वारा घोषणा किये गए कार्यो हेतु समस्त कार्यवाहियां एवम जमीन की पहचान अतिशीघ्र किये जाने का आश्वासन प्राप्त हुआ ।
मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री राम मनोहर सोनी जी द्वारा समाज के प्रतिनिधियो से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवम जन्माष्टमी के इस कार्यक्रम को हर वर्ष मनाने का आह्वाहन किया गया । मनीलाल हलवाई जी द्वारा कलमीभांठा में एक राधा कृष्ण मंदिर बनाने का आह्वाहन झेरिया यादब समाज के लोगो से किया गया और अपनी ओर से यथायोग्य सहयोग का आश्वासन प्रदान हुआ, मंच से भाजपा के युवा नेता श्री किशन साव जी ने राउत नाचा के साथ निकाली गई रैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातनी परम्परा,संस्कृति और अपनी विशिष्ट पहचान बरकरार रखने के प्रयास को सराहते हुए शिक्षा को अपने समाज मे सर्वोपरी स्थान पर रखने की बात कही ।
कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद यादव ने किया

अंत मे दही हांडी को फोड़ कर कार्यक्रम का समापन किया गया । शोभायात्रा सह रैली को सफल बनाने में परिक्षेत्र अध्यक्ष गोपाल यादव ,नित्यानंद यादव,गुमित यादव,सुखी राम यादव,तेरस यादव,जनकराम यादव,तिलक यादव,परदेशी यादव,राम कुमार यादव,भरत यादव,दादू यादव,परमेश्वर यादव,जयकिशन यादव,राजेश यादव,हितेश्वर यादव,अभिषेक यादव,प्रदीप यादव,नत्थु लाल यादव,कुशल यादव,सुजल यादव,रामकिशन यादव,शिवम यादव,बद्रीक यादव,सम्मे लाल यादव, तीरथ राम यादव,करन यादव,मनोज यादव,भुजबल यादव,रविशंकर यादव, का सहयोग प्राप्त हुआ ।।


