छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) रायपुर में जलभराव की समस्या को लेकर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो बिना आपत्तिजनक शब्द हटाए शेयर करने के आरोप में पुलिस ने इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय उर्फ सोनू माहेश्वरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
सोमा देवांगन को सिविल लाइन थाने लाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध जताया और पुलिस अधिकारियों (ADCP-ACP) के साथ तीखी बहस की। पुलिस ने अनिल सोनकर की शिकायत पर अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर यह कार्रवाई की है।
कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के गीत के सामने दे रहे धरना !
पत्रकार सोमा देवांगन की गिरफ्तारी से राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता अब एक दूसरे के समर्थन में लग गए है। सोमा देवांगन की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट के सामने ही बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।



