छत्तीसगढ़/रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल एवं आयोगों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व प्राप्त प्रतिनिधियों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में निम्न जनप्रतिनिधियों को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है—
1. संजय अग्रवाल — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग
2. अजय शुक्ला — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड
3. शरद अवस्थी — उपाध्यक्ष, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्यमंत्री का दर्जा प्रोटोकॉल एवं निर्धारित सुविधाओं के लिए प्रदान किया गया है। संबंधित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक विभाग/आयोग की होगी।
यह आदेश 2 सितंबर 2026 से प्रभावशील हो गया है।

