कोरिया (समाचार मित्र) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरिया जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा उन्हें वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। NIEPA देश में शैक्षिक योजना, प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थान है। ऐसे संस्थान द्वारा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यों की सराहना किया जाना कोरिया जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना प्राप्त सम्मान-पत्र में श्री जितेंद्र गुप्ता के शैक्षिक योजना एवं प्रशासन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र से सम्मानित किए जाने की बात कही गई है। दिल्ली में मिले इस सम्मान ने जिले के शिक्षा विभाग की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी बधाई जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता को NIEPA से सम्मान मिलने पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से कोरिया जिले का मान बढ़ा है और शिक्षा जगत में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

