छत्तीसगढ़/कोरबा (समाचार मित्र) सोशल मीडिया पर शराब पीने की तस्वीर वायरल करने को लेकर हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान लेली। शराब के नशे में डंडे और लात-घूंसों से की गई पिटाई में घायल बुजुर्ग की पखवाडे भर बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई
मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र के महगवां डांड जटगा का है। मृतक की पहचान 64 वर्षीय प्रसाद सिंह नेटी के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी जुरान बाई के साथ गांव में रहता था। घटना 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। उस दिन प्रसाद की पत्नी मायके गई हई थी और वह घर में अकेला था।
घर की दहलीज पर बैठकर पी रहे थे महआ शराब
इसी दौरान उसके दो दोस्त हीरासिंह नेटी और समारू उर्फ बबलू नेटी उसके घर पहुंचे। तीनों घर की दहलीज पर बैठकर मछली के साथ महुआ शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव का युवक राहुल नेटी वहां से गुजरा। उसने तीनों को शराब पीते देखकर मोबाइल से फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।
फोटो खिंचवाने का आरोप लगाकर शूरू की मारपीट
घटना के बाद माहौल बिगड गया। नशे में धूत समारू भडक गया। उसने प्रसाद पर आरोप लगाया कि उसी ने राहुल को बुलाकर उनकी फोटो खिंचवाई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शूरू हो गई विवाद बढने पर समारू ने घर में रखे डंडे से प्रसाद पर हमला कर दियाा
डंडा टूटने तक वह उसे पीटता रहा
इसके बाद प्रसाद को जमीन पर पटककर लात-मुक्कों से बेरहमी से मारा। अपने दोस्त को पिटते देख हीरासिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. तो समारू ने उस पर भी हमला कर दिया। पूरी रात घायल हालत में घर में पडा रहा प्रसाद डर के कारण हीरासिंह वहां से भागकर अपने घर पहंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हमले के बाद घायल प्रसाद पूरी रात खून से लथपथ हालत में अपने ही घर में पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उसे पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

