जांजगीर-चांपा (समाचार मित्र) शासकीय अवकाश एवं प्रदेश में एक दिन के लिए शराब बंदी किए जाने हेतु महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम माननीय कलेक्टर महोदय जिला जांजगीर चांपा को ज्ञापन सौंपा गया। सर्व विश्वकर्मा लोहार समाज जांजगीर चांपा ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कोषाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने बताया कि सर्व विश्वकर्मा लोहार समाज जिला जांजगीर चांपा के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम माननीय जिलाधीश महोदय जिला जांजगीर चांपा को ज्ञापन के माध्यम से यह मांग किया गया है। विश्वकर्मा जी की जयंती को सिर्फ विश्वकर्मा बंधु ही नहीं मानते अपितु पूरा प्रदेश में व्यापारी वर्ग औद्योगिक वर्ग से लेकर हर समाज के लोग बड़ी धूमधाम से 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाते हैं इस नाम से शासकीय अवकाश घोषित एवं प्रदेश में शराब बंदी एक दिन के लिए किए जाने हेतु सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज जिला जांजगीर चांपा के द्वारा ज्ञापन सौंप कर या मांग किया है ज्ञापन सौपने वाले में मुख्य रूप से उपस्थित मनमोहन विश्वकर्मा अध्यक्ष पंचराम विश्वकर्मा उपाध्यक्ष रामलाल विश्वकर्मा सचिव दिलेश्वर विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष सुखसागर विश्वकर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्मला विश्वकर्मा कार्यकारिणी सदस्य मनहरण विश्वकर्मा गेंदराम विश्वकर्मा शांतिलाल विश्वकर्मा बृजनंदन विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

