कोरबा (समाचार मित्र) निर्माण अब सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ वर्ष पहले पूर्व सरपंच तानु सिंह मरावी और वर्तमान सरपंच प्रिन्सी मरावी के पिता की देखरेख में स्कूल की दीवार तोड़कर निर्माण कार्य कराया गया था। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधाखार के मोहल्ला जमनीमुड़ा स्थित प्राथमिक शाला परिसर में लाखों रुपये की लागत से कराया गया बताया जा रहा है कि निर्माण पूरा हुए लंबा समय बीतने के बावजूद शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है और भवन आज भी अधूरा नजर आ रहा है। निर्माण में कितनी राशि स्वीकृत हुई, किस मद से पैसा आया इसकी जानकारी मौके पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की गई है। भवन पर भी योजना, लागत अथवा निर्माण एजेंसी से संबंधित आवश्यक विवरण अंकित नहीं होने की बात सामने आई है। सबसे गंभीर स्थिति शौचालय के पीछे बनाए गए गड्ढे की बताई जा रही है। गड्ढे को ढकने के लिए की गई सीमेंट ढलाई टूट चुकी है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता, खर्च और उपयोगिता की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

