छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) नवा रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला प्रशासन के तहत सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 के कुल 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिला कलेक्टरों को अनुमति प्रदान की गई है। यह भर्ती सेवाभर्ती एवं पदोन्नति नियमों और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के तहत की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रचलित आरक्षण एवं भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

जानिए किस जिले में कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्व विभाग द्वारा जारी जिलेवार सूची के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 08 पद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 07 पद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 07 पद बिलासपुर: 07 पदमुंगेली: 07 पदमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 07 पद बलौदाबाजार-भाटापारा: 05 पद गरियाबंद: 05 पद कोरबा: 05 पद सक्ती: 05 पददुर्ग: 04 पद बेमेतरा: 04 पद बालोद: 04 पद राजनांदगांव: 04 पद कबीरधाम: 03 पद जांजगीर-चांपा: 03 पद रायगढ़: 03 पद धमतरी: 02 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़: 02 पद बलरामपुर-रामानुजगंज: 02 पद सूरजपुर: 02 पद सुकमा: 02 पदबीजापुर: 02 पद दंतेवाड़ा: 02 पद जशपुर: 01 पद कुल पद: 100 इस मंजूरी के बाद अब संबंधित जिलों के कलेक्टरों द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञापन और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी दिनों में अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट और जनसंपर्क विभाग के अपडेट्स पर नज़र बनाए रखें।


