छत्तीसगढ़ ( समचार मित्र) राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की कार्यप्रणाली को लेकर उपजे भारी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) बनाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही, राजस्थान हाईकोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज, जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को पदोन्नत कर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का निर्णय लिया गया है।
कॉलेजियम का इस फैसला के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting CJ) संजीव प्रकाश शर्मा लीव पर चले गए हैं। सोमवार 31 अगस्त 2026 को वकीलों के विरोध प्रदर्शन के बीच कार्यवाहक सीजे शर्मा छुट्टी पर चले गए हैं। जयपुर पीठ के संशोधित रोस्टर के अनुसार, कार्यवाहक सीजे 1 सितंबर से 5 सितंबर तक किसी भी पीठ में सुनवाई नहीं करेंगे। वकीलों के उग्र रुख को देखते हुए सोमवार को जारी नए रोस्टर में बड़ा बदलाव किया गया। कार्यवाहक सीजे ने खुद को न्यायिक कार्य से अलग कर लिया है। अब उनकी और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ (DB) के पास लंबित मामलों की सुनवाई जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ करेगी।

