जांजगीर चांपा (समाचार मित्र) थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
जिसमें खरीददार सोनार सुमित अग्रवाल निवासी अकलतरा को भी किया गिरफ्तार
मामले में 03 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
घर में घुसकर लाखों के सोने- चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ही गया था फरार सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची बलौदा पुलिस
जिले के थाना बलौदा सोनार मोहल्ला बलौदा में रात्रि के समय घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने 01 महिला 03 आरोपी सहित 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया गया है, जिसके कब्जे से करीब ₹15.80 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात तथा ₹7,000 नगद बरामद किया गया है।
प्रार्थी नवीन सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलौदा अपने परिवार के साथ घर में सोया था। सुबह उठने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। बाद में घर के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला एवं कुंडी टूटी हुई थी। आलमारी के लॉकर में रखे सोने- चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी होना पाया गया।
मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से संदेहियों की पतासाजी की। पूछताछ में आरोपियों ने विधि से संघर्षरत बालकों के सहयोग से घर में प्रवेश कर चोरी करना तथा चोरी के जेवरात को संगीता जगत के सहयोग से बेचने की बात स्वीकार की, आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी का मसरूका बरामद किया गया।
बरामदगी में रानी हार, चांदी की चैन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, सोने की धातु एवं ₹7,000 नगद शामिल हैं। बरामद मसरूका की कुल कीमत करीब ₹15.87 लाख
गिरफ्तार आरोपी
1. आयुष आदित्य उर्फ आशु, उम्र 26 वर्ष, निवासी बलौदा
2. जीतु देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी बलौदा
3. सुमित अग्रवाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी अकलतरा (खरीददार)
4. संगीता जगत, उम्र 36 वर्ष, निवासी बलौदा
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि रामदुलार साहू सहित थाना बलौदा एवं साइबर थाना जांजगीर की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
