कोरबा (समाचार मित्र ) कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संजय धनवार (21 वर्ष) पिता सुख सिंग धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक कल से घर नहीं आया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान डोम नाला के पास युवक का शव मिलने की जानकारी सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मा मले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

