सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) के सौजन्य से सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, परमपूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज करेंगे कथा वाचन
कोरबा (समाचार मित्र) परमपिता परमेश्वर एवं पितरों के आशीर्वाद से सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) के सौजन्य से कोरबा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने वाले इस कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 12 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जाएगा। कथा का आयोजन जश्न रिसोर्ट, राताखार रोड, कोरबा में होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन कथा का वाचन परमपूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह है।
सिंघानिया अग्रवाल परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का श्रवण करने और प्रभु की कृपा का भागी बनने का आग्रह किया है।
आयोजक/निवेदक:
सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितोली वाले)


