जांजगीर/बलौदा (समाचार मित्र) साइबर जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुरमा के शासकीय प्राथमिक शाला/विद्यालय प्रांगण में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से ASI कौशल प्रसाद सिदार, सरपंच बलाराम खूंटे, उपसरपंच करुणा/विनोद मिरी, पंचगण गुलाब खूंटे, जय आनंद एवं रंजू गिर सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक सुखचैन मिरी, सत्रुहन पाटले, कोटवार हरदास महंत एवं विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र कुमार अनंत सहित स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा वर्तमान समय में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड कॉल, ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों के संबंध में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अनजान फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं जागरूक बनाना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

