कोरबा (समाचार मित्र ) ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने को लेकर NSUI ने अब मोर्चा तेज कर दिया है। NSUI जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए कॉमर्स संकाय प्रारंभ करने की मांग उठाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। श्री राठौर ने कहा कि पिपरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी 10वीं के बाद उच्च शिक्षा की ओर बढ़ते हैं, लेकिन विद्यालय में वाणिज्य संकाय नहीं होने के कारण उन्हें अन्य स्कूलों की ओर जाना पड़ता है। दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के चलते कई विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, व्यापार और कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉमर्स शिक्षा की मजबूत आधारशिला है। इसलिए ग्रामीण बच्चों को अवसरों से वंचित रखना उचित नहीं है। चार प्रमुख मुद्दे स्थानीय स्तर पर शिक्षा विद्यार्थियों को गांव के समीप ही कॉमर्स पढ़ने का अवसर मिले।, गरीब विद्यार्थियों को राहत। दूर जाने का आर्थिक एवं पारिवारिक बोझ कम हो।, रोजगारपरक शिक्षा बैंकिंग , CA और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों के लिए बेहतर आधार तैयार हो।, सरकार से तत्काल निर्णय नए सत्र से संकाय शुरू करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई हो।
मनमोहन राठौर ने स्पष्ट संदेश दिया कि ग्रामीण विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर NSUI लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।

