छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिले में रक्षा बंधन के दिन बड़ा बवाल हो गया। सोशल मीडिया पर गौ माता को लेकर कथित हिंद्र विरोधी कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढने पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात संभालने पहंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला भी घटनास्थल पर पहंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हए बडी संख्या में पलिस बल तैनात किया गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
एक पक्ष के विरोध में कमेंट पर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि बिलासपुर स्थित गोल बाजार के पास सोशल मीडिया पर एक पक्ष के विरोध में कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले हिंदू पक्ष की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस छोडी हालात बिगडने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची । बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और भीड को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलले भी छोडे। पथराव में टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

