कोरिया (समाचार मित्र) P.S. ACADEMY के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सुंदर एवं भावनात्मक पहल की। विद्यार्थियों ने स्कूल, पुलिस स्टेशन एवं अस्पताल में राखी बाँधकर रक्षाबंधन का महत्व बताया।
इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने स्कूल के ड्राइवरों को भी राखी बाँधी। जो प्रतिदिन बच्चों को सुरक्षित रूप से स्कूल लाने-ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों ने उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सुरक्षित यात्रा में उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण है।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्रेम, सम्मान, सुरक्षा, सेवा-भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं, बल्कि उन सभी रिश्तों को सम्मान देने का अवसर है जो हमारी सुरक्षा और खुशियों में योगदान देते हैं।
P.S. ACADEMY परिवार अपने विद्यार्थियों की इस सुंदर पहल की सराहना करते है।

