छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के एक जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। देश में लाखों लोग साइबर ठगी के शिकार हुए है और अपनी मेहनत की कमाई खो चुके है जिसे देखते हुए पूरे देश में साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा पुलिस की एक अनूठी पहल सुर्खियां बटोर रहीं है।

एक घंटे में 1 लाख से ज्यादा लोगों को किया जागरूक !
जांजगीर चांपा पुलिस ने एक साथ एक लाख से ज्यादा लोगों को एक घंटे के अंदर साइबर जागृति की राखी बंधवाई। 432 ग्रामों, वार्डो शासकीय प्रतिष्ठान, उद्योगों में 336 पंचायतों में एक साथ “एक राखी साइबर जागृति की” राखी बंधवाकर साइबर जागृति का संदेश दिया जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा प्राप्त कर लिया।
जांजगीर चांपा पुलिस को मिला सम्मान !

एक साथ इतने सारे लोगों को साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक करने पर जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया है। सायबर जागरूकता के लिए साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को भी इसके लिए सम्मानित किया गया है। जिन्होंने जागरूकता के लिए पहल की शुरुआत की और अनूठी कार्यशैली के लिए जाने गए। वही जिला कलेक्टर ने भी साइबर पुलिस की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

