छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य से एक हैरान कर देने वाली वाली घटना सामने आई है जिसमें एक शख्स ने महिला की चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे महिला की मौत हो गई। जिसके बाद खुद शख़्स ने उसके पति को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी बेहोश हो गई है।
मामला सरगुजा जिले के सीतापर क्षेत्र का !
जिले के सीतापुर क्षेत्र में एक महिला को एक शख़्स ने बुरी तरह पिटा, जब महिला बेहोश गई तो उसके पति को फोन करके बुलाया। जिसके बाद आनन फानन में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसे गंभीर चोंट के चलते डॉक्टरों ने महिला को मृत्य घोषित कर दिया।
हत्या के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा पुलिस ने महिला के साथ हुए बर्बरतापूर्ण बर्ताव के चलते मौत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में अन्य पहलुओं की जांच जरी है।

