रायपुर (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्कूलों में बड़े बदलाव करने का रहे है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

बैंड पार्टी, सुरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण अनिवार्य !
ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं बल्कि यह देखा जाएगा कि क्लासरूम में वास्तव में पढ़ाई हो रही है या नहीं। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए हर स्कूल में बैंड पार्टी बनेगी और छात्राओं की सुरक्षा के लिए कराटे का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यूट्यूबरों और बाहरी लोगों साहित पत्रकारों की एंट्री पर बैन !
यूट्यूबरों और बाहरी लोगों,पत्रकारों की एंट्री पर बैन लगा दी गई है। हालांकि पत्रकारों को परिसर में प्रवेश ,और अधोसंरचनात्मक ढाँचे (भवन ,शौचालय व्यवस्था) की लोकहित में छायाचित्र लेने से प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।वे केवल स्कूलों में ही प्रवेश नहीं कर सकते। हालांकि प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश का परिपालन शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद ही होगा और स्पष्टता सुनिश्चित हो सकेगी। शिक्षा मंत्री की ओर से अभी तक केवल इसके मौखिक आदेश दिए गए हैं। क्या स्कूलों कीकमी छुपाने ये फैसला किया है?
5000 नए शिक्षकों की होगी भर्ती !
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पांच हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बालिकाओं की सुविधा के लिए 8 हजार से अधिक नए शौचालय बनाए जाएंगे और जर्जर स्कूलों की मरम्मत होगी। अब हर महीने के तीसरे सप्ताह में रायपुर में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी, जिसमें जिलों के स्कूलों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी।

