छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश के एक जिले में नदी पार रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव के कारण बह गए। घटना में कुल 3 बच्चे लापता हो गए थे मामले में तीनों बच्चों का शव बरामद हुआ है। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत समडील का है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे अनमोल जायसवाल (7 वर्ष), स्तुति जायसवाल (9 वर्ष) और शिक्षा जायसवाल (8 वर्ष) अचानक जलस्तर बढ़ने से घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए।
रविवार सुबह पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि लापता दो अन्य बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में लापरवाही आखिर किसकी है ये जांच कर दोषियों पर कार्यवाही जरूर होना चाहिए।

