कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश में सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता में सेवा सुरक्षा और सहायक रिक्षकों की विसंगति दूर करने पांचों ब्लॉक के समस्त शिक्षकों ने संगठित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने मांग की है कि छत्तीसगढ में सेवारत शिक्षकों को अन्य राज्यों की भांति विशेष TET (मातृ राज्य मध्यप्रदेश तेलंगाना असम व अन्य राज्यों की तरह) अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा प्रदान कर आधार पर पूर्व प्रचलित नियमान्सार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करें। शिक्षक संघ ने मोदी की गारंटी को याद दिलाते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर शिक्षक संवर्ग पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोंन्नत, पेशन सहित समस्त लाभ प्रदान किए जाने की मांग की है। उपरोक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक करते हुए शासन स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग की है। ताकि वर्षो विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा प्राप्त हो सके। इस संबंध में करतला, पाली, पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा और कटघोरा के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

शिक्षक संघ की ओर प्रतिनिधि ने बताया कि पांचों ब्लॉक के समस्त सहायक शिक्षकों ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री जी को उनके द्वारा किए गए चुनावी वादे को याद कराया गया है – तरुण प्रकाश वैष्णव, प्रान्तीय महासचिव, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन


