कोरबा (समाचार मित्र) सुना मकान या दुकान अब चोरों के निशाने पर है। जहां सुना होगा वहीं चोर सेंधमारी करके रकम या सामानों की चोरी की घटना को। अंजाम दे रहे है। बीते रात्रि करीब 30 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण, कांसे के बर्तन, इंडक्शन, नए कपड़े और साड़ी, चावल सहित अन्य घरेलू सामान की चोरी का। मामला सामने आया हैं। थाना उरगा क्षेत्र के खरवानी गांव में बीती रात सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत घर में रखा काफी सामान चोरी कर लिया।
चोरी के बाद घर का मंजर देखकर परिजन भी हैरान रह गए। अज्ञात चोरों ने पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखेर दिया और एक-एक जगह की तलाशी ली।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरों ने किचन में लगे गैस सिलेंडर को खोल दिया था। घर में चारों तरफ गैस की तेज बदबू फैल रही थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर चोरों ने गैस क्यों खोली?
क्या यह महज लापरवाही थी या फिर इसके पीछे कोई और मंशा थी? क्या गैस खोलकर चोर किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे? फिलहाल इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने चोरी की पूरी घटना की शिकायत उरगा पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कब तक करती है और घर में गैस खोलने के पीछे चोरों की असली मंशा क्या थी।

