देश (समाचार मित्र) आईफोन एक महंगा गैजेट माना जाता है और इसलिए युवाओं के बीच इसे अपने पास रखने का बड़ा क्रेज है भले ही ये उनकी जरूरत का हो या न हो. कई बार ये दीवानापन इतना बढ़ जाता है कि युवा अपना धैर्य खो देते हैं और बदले में जो कीमत चुकाते हैं वो आईफोन की अपनी कीमत के मुकाबलें कई गुना ज्यादा कीमती होती है. महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आईफोन की जिद की वजह से एक परिवार के 3 लोगों की जान चली गई..यहां हम उस दर्दनाक मामले का ज्यादा उल्लेख नहीं करेंगे. सिर्फ समझने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ और एक परिवार क्या करे कि इस तरह की कोई सोच भी बच्चों के अंदर न आए
आईफोन की जिद ने खत्म किया पूरा परिवार, कैसे एक गैजेट हो जाता है जिंदगी से भी कीमती-आपके लिए समझना है बेहद जरूरी?
महाराष्ट्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की जान चली गई. पुलिस के मुताबिक ये मामला आईफोन की ईएमआई पर विवाद से जुड़ा है।
आईफोन एक महंगा गैजेट माना जाता है और इसलिए युवाओं के बीच इसे अपने पास रखने का बड़ा क्रेज है भले ही ये उनकी जरूरत का हो या न हो. कई बार ये दीवानापन इतना बढ़ जाता है कि युवा अपना धैर्य खो देते हैं और बदले में जो कीमत चुकाते हैं वो आईफोन की अपनी कीमत के मुकाबलें कई गुना ज्यादा कीमती होती है. महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आईफोन की जिद की वजह से एक परिवार के 3 लोगों की जान चली गई..यहां हम उस दर्दनाक मामले का ज्यादा उल्लेख नहीं करेंगे. सिर्फ समझने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्यों हुआ और एक परिवार क्या करे कि इस तरह की कोई सोच भी बच्चों के अंदर न आए।
क्या है मामला
मामला महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का है. जहां एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत पहाड़ी गिरकर हो गई. पुलिस के मुताबिक मामला आईफोन की ईएमआई को लेकर पारिवारिक विवाद से जुड़ा था. पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि लड़के ने आईफोन खरीद लिया था लेकिन ईएमआई नहीं चुका पा रहा था. जिसके बाद हुए विवाद के बाद लड़का एक पहाड़ी पर पहुंचकर आत्महत्या की धमकी देने लगा. मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, और गांव वालों ने घंटों लड़के को समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़का अपनी बात पर अड़ा रहा. इसी बीच पिता ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन पैर फिसलने के कारण दोनों खाई में गिर गए. पीछे खड़ी मां इस सदमे को सह नहीं सकी और उन्होने भी खाई में कूद कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं.
फिलहाल घटना के पीछे आईफोन विवाद के बाद लड़के की आत्महत्या की धमकी और उसके बाद उपजे हालात माने जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स लगातार कहते आ रहे हैं कि ऐसी स्थितियां एक झटके में नहीं बनती समय के साथ साथ धीरे धीरे स्थितियां गंभीर हो जाती हैं और किसी एक ट्रिगर पर नियंत्रण से बाहर चली जाती हैं. ऐसे में पूरे क्रम को समझना जरूरी है.

