नई दिल्ली (समाचार-मित्र) भारत आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं है और तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है.
पीएम मोदी ने अपने भाषण में पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए 140 करोड़ भारतीयों की ताकत को रोकना नामुमकिन है.
डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना बढ़ा
पीएम मोदी ने अपने भाषण में बताया कि डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा है. खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग 7 गुना बढ़ी है. आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना बढ़ा है. मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है.
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से उभरता भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने सेमीकंडक्टर चिप्स की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने साफ कहा कि आज के डिजिटल और टेक्नोलॉजी के दौर में सेमीकंडक्टर चिप्स बहुत ही जरूरी है. इलेक्ट्रॉनिक सामान, मेडिकल उपकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम, हर जगह आज इनका इस्तेमाल किया जा रहा है. इनके बिना आज कोई भी जरूरी काम नहीं हो पाता. पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश में तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट लगाए जा चुके हैं और इनमें एक्सपोर्ट के लिए उत्पादन भी शुरू हो गया है. आने वाले 7-8 सालों में 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है.
1 करोड़ युवाओं को सिखाया जाएगा Ai Skills
दुनिया ने ग्लोबलाइजेशन शब्द का इस्तेमाल ही बंद कर दिया: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आत्मनिर्भरता की जोर देते हुए यह भी कहा कि पिछले वर्षों में दुनिया ने ग्लोबलाइजेशन शब्द का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां से ग्लोबलाइजेशन की आवाजें आती थीं, अब वो आवाजें सुनाई नहीं देती है, लेकिन दुर्भाग्य से इस संकट के कालखंड में कुछ लोगों ने अपना रुतबा दिखाने के लिए संसाधनों को वेपनाइज्ड करने का खेल खेला है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अपने पास जो कुछ भी है उसे वेपनाइज्ड करने में लगी है. संसाधनों का वेपनाइज्ड, पेट्रोल, डीजल, खाद, दवाईयां, इतना ही नहीं भूभाग को भी वेपनाइज्ड किया जा रहा है. ऐसे समय अगर हम आत्मनिर्भर के मंत्र को लेकर 10 साल सही दिशा में न चले होते तो हम ऐसी चुनौतियों का मजबूती से सामना कैसे करते.
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं. पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी.
दुनिया के टॉप-5 बैंकों में हो भारतीय बैंक
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का बैंकिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश का लक्ष्य होना चाहिए कि कम से कम एक भारतीय बैंक दुनिया के टॉप-5 बैंकों में शामिल हो। उन्होंने कहा कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र ने काफी प्रगति की है और अब भारतीय बैंक को वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनानी चाहिए।
टॉप-5 फार्मा कंपनियों में हो भारतीय कंपनी
पीएम मोदी ने फार्मास्युटिकल सेक्टर को लेकर भी बड़ा लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि भारत ने दवा उद्योग में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन अब जरूरत है कि दुनिया की 5 सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनियों में कम से कम एक भारतीय कंपनी शामिल हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को वैश्विक फार्मा सेक्टर में अपनी जगह और मजबूत करनी होगी।














































































































































