कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा में लगातार भारी बरसात के बाद नदी नाले उफान पर है। ऐसे में रात्रि में एक फोन आया NDRF की टीम को बताया गया कि 3 दोस्त बाढ़ में फंस गए है। ख़बर सामने आने के बाद NDRF और गोताखोरों की टीम सक्रिय हो गई है युवकों की जानकारी के अनुसार रेस्क्यू करने टीम रवाना हुई। मामला कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत देवपहरी जलप्रपात का है जहां 3 युवकों के फंसे होने की सूचना है। हालांकि टीम बचाव रवाना हो गई है जल्द युवकों को बचा लेने का दावा किया जा रहा है। युवक कहां से है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
घूमने गए थे दोस्त, अचानक बढ़ा जल स्तर !
देवपहरी कोरबा क्षेत्रों का लोकप्रिय पर्यटक केंद्र है जहां हजारों की संख्या में पर्यटक जलप्रपात घूमने जाते है। आम दिनों में एक तरफ जहां यहां का दृश्य बरसात के मौसम में सुंदर दृश्य होता है वहीं दूसरी ओर बरसात के मौसम में उतना ही खतरनाक होता है। प्रत्येक वर्ष यहां कोई न कोई जल स्तर बढ़ने से फंस जाता है।

