कोरबा (समाचार मित्र) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 कोरबा के विधान सभा क्षेत्र 20रामपुर मतदान केंद्र क्र्माक 224 सुखरीकला मे राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई सुखरीकला के स्वयंसेवको ने संस्था प्राचार्य बीएल चौधरी के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डी सी बंजारे तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी आर के राठौर के कुशल मार्गदर्शन मे मतदाताओ को मतदान केंद्र मे पेयजल व्यस्था, तथा अंधे शिथलांगो, दिव्याअंग,वृद्धो, तथा शारीरिक अक्षम मतदाताओ को मतदान केंद्र मे सक्रिय सहयोग करते हुए अक्षम वृद्ध महिलाओ -पुरूषो को व्हील चेयर मे बैठाकर मतदान केंद्र तक ले जाने का अतुलनीय कार्य किया गया। शतप्रतिशत मतदान लक्ष्य को रखते हुए स्वयंसेवको ने मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदान केंद्र मे मतदाताओ ठंडे शीतल जल पिलाने का सहयोग करते रहे । शतप्रतिशत मतदान लक्ष्य को हासिल करने के लिए रासेयो ईकाई द्वारा मतदाता जागरूकता,दिवाल लेखन, रंगोली कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणो को जागरूक भी किया था।मतदान केंद्र मे मतदाता मित्र के रूप मे स्वयंसेवक विक्कीबरेठ, मनीष बरेठ, कामेश बरेठ, कुमार बरेठ सहित स्वयंसेवको ने सक्रिय सहयोग करते हुए अतुलनीय कार्य किये ।















































































































































