कोरबा (समाचार मित्र) आजादी के 79वें वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल बरपाली एवं फरसवानी ने सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया। उक्त आयोजन में दोनों मण्डल के विभिन्न ग्रामों से भाजपा के सक्रिय सदस्यों एवं कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग्राम बरपाली के खेल मैदान में आयोजित इस क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने टॉस उछाला जिसमें भाजपा मण्डल फरसवानी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। बरपाली मण्डल ने पहले बल्लेबाली करते हुए कुल 12 ओवरों में 74 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरसवानी मण्डल को बरपाली मण्डल ने 58 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया जिससे बरपाली मण्डल ने उक्त मैच में जीत दर्ज कर ली। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मिलित भाजपा सदस्यों ने शानदार आयोजन के सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रवीण उपाध्याय को 27 रन बनाने पर मैन ऑफ मैच घोषित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं करतला जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन निश्चित ही प्रशंसनीय कार्य है इसके दोनों मण्डल के कार्यकर्ताओं में अच्छे स्वास्थ्य के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करने में मदद मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सदस्य फिरंत पप्पू राठौर, बेद कुमार चंद्राकर, मयूर पारिक, प्रवीण उपाध्याय, प्रमोद झा, सरपंच ग्राम पंचायत देवलापाठ नरेंद्र बिंझवार, राकेश यादव, सरपंच ग्राम पंचायत कोथारी विश्राम कंवर, अंतराम यादव, तुसली रात्रे, धर्मेंद्र राठौर, निमेश कुमार राठौर, सौरभ जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।















































































































































