Nimesh Kumar Rathore (Chief Editor)
कोरबा (समाचार मित्र) बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी नायक और धार्मिक सुधारक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ (विद्रोह) का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सामाजिक समानता और न्याय के लिए प्रेरित किया। उनकी जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाती है।
आदिवासी समुदाय धूमधाम से मनाती है जयंती !
15 नवम्बर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज धूमधाम से मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव दिवस”। बिरसा मुंडा की जयंती को प्रत्येक वर्ष आदिवासी समुदाय विशेष रूप से मनाती है।
करतला में आयोजित होगा “जनजातीय गौरव दिवस”
यह आयोजन ग्राम पंचायत करतला के विशाल मैदान में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है।
शामिल होंगे क्षेत्रीय कई बड़े नेता !
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई बड़े नेता जिसमें राज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सीईओ क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं आदिवासी समाज के कई प्रमुख सदस्यगण मौजूद रहेंगे।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने किया आग्रह !
करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर ने क्षेत्र के सभी अपने आदिवासी भाई बहन बंधुओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित “जनजातीय गौरव दिवस” हम सभी के लिए विशेष आयोजन है जिसमें शामिल होकर एकता और अखंडता का परिचय देंगे।














































































































































