पोंडी से संवाददाता अमन सोनी की रिपोर्ट
कोरबा (समाचार मित्र) ग्राम उमरेली में देवांगन समाज के अतिथि का आगमन हुआ जिसमें उजागर- महेश पार्टी के द्वारा बाजे-गाजे (मांदर- झांझ) के साथ ग्राम पंचायत भवन से पैदल यात्रा देवांगन भवन तक चला इसके मुख्य अतिथि प्रदीप देवांगन प्रदेश अध्यक्ष देवांगन समाज तथा साथ में अतिथिगण का स्वागत संतोष देवांगन (ग्राम-उमरेली, देवांगन समाज मेहर) द्वारा किया गया साथ ही अतिथियों के स्वागत के लिए समाज के गणमान्य नागरिकों को सुअवसर प्रदान किया गया। स्वागत के पश्चात् प्रदीप जी अपनी बात रखने से पहले सभी के समक्ष जय देवांगन – जय महाजन का नारा प्रस्तुत किया और अपने समाज के कुल देवी माता परमेश्वरी की जय जयकार करते हुए फिर अपनी बात सब के सामने व्यक्त किया जिसमें उन्होंने बताया की समाज में एकता होना जरूरी है क्योंकि एकता में शक्ति होती है तथा इसी के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ।













































































































































