कोरबा (समाचार मित्र) जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कथरीमाल में नवाचार को बढ़ावा देने नवनिर्वाचित सरपंच ने अच्छी पहल की शुरुआत इसी सत्र में की थी। वर्तमान सरपंच कौशल्या बाई के सुपुत्र राजू कुमार ने बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल में अंतर्गत किसी भी बेटी के विवाह होने पर बेटियों के लिए 3000 रुपए शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने का ऐलान किया गया था। इसी कड़ी में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सरपंच श्रीमती कौशल्या बाई एवं सरपंच पुत्र राजू कुमार के द्वारा परानुपारा निवासी राधे काटले की सुपुत्री राजकुमारी के शादी में तीन हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। सरपंच कौशल्या बाई ने बताया कि ग्राम पंचायत में किसी घर में मृत्यु होने पर भी आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है जिससे उनके परिवार को थोड़ा सहयोग मिल सके।














































































































































