कोरबा (समाचार मित्र) जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) ने संगठन को मजबूती प्रदान करने नए दायित्वों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। जिसमें ग्राम कथरीमाल निवासी कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता राजू राजवाड़े को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और AICC पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद की गई है। आपको बता दे कि राजू राजवाड़े वर्तमान में रामपुर विधायक फूलसिंह सिंह राठिया के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रतिनिधि भी है जिनको जिले के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नया दायित्व प्रदान किया है।


इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और राजू राजवाड़े को इस नियुक्ति के लिए बधाई दी है। यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा बताया जा रहा है। राजू राजवाड़े ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा पार्टी के पक्ष में किए जा रहे प्रयासों को सराहते हुए संगठन में स्थान प्रदान किया है। श्री राजवाड़े ने इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस के जिला अधिकारियों सहित रामपुर विधायक फूलसिंह सिंह राठिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

