KorbaKatghora

प्रदेश पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई कटघोरा के कार्यकारिणी का हुआ गठन, धरमराज सचिव तो मोहनचंद कौशिक बनाए गए विशेष सलाहकार।

निमेश कुमार राठौर (चीफ़ एडिटर)

कोरबा (समाचार मित्र) प्रदेश पंचायत सचिव ब्लॉक इकाई कटघोरा के नए कार्यकारिणी की घोषणा गई है। ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने बताया की जनपद पंचायत कटघोरा में पंचायत सचिवों की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों को चुनकर चुनाव सम्पन्न कराया है। कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, सचिव धरमराज मरकाम, विशेष सलाहकार के रूप में मोहनचंद कौशिक, विशेष सलाहकार छतरपाल सिंह नियुक्त किए गए है। वही कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सुकलाल चौहान और श्रीमति लता पटेल चूने गए है। कोषाध्यक्ष थान सिंह कंवर, सहसचिव ज्ञान सिंह कंवर, सलाहकार में रहीम अली और हरी सिंह कंवर वही मीडिया प्रभारी के रूप में जवाहर यादव, संदीप पैकरा, और आनंद सिंग कंवर को नियुक्त किया गया है वही बाकी पंचायत सचिव संगठन में कार्यकारिणी सदस्य के रुप में संगठन को मज़बूत रखेंगे। ब्लॉक इकाई कटघोरा के कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की सूचना उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दिया गया है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button