Chhattisgarh
किसानों के लिए खुशखबरी, धान खरीदी की बढ़ाई गई तारीख, छुट्टी के दिनों में भी होगी खरीदी, किसान अब इस तारीख तक बेंच सकेंगे अपना धान ।
रायपुर (समाचार मित्र) धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बंपर धान खरीदी के बाद भी बढ़ाई तिथि है। साथ ही नवाचार करते हुए शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।