ChhattisgarhKorba

KORBA : मुसीबत का साथी डायल 112 की कई गाड़ियां ख़राब, मदद पहुंचा पाने में हो रही समस्या !

कोरबा (समाचार मित्र) पुलिस विभाग की तत्काल सेवा से जुड़े DAIL 112 सेवा पिछले कई दिनों से प्रभावित है। कोरबा जिले में मौजूद कई गाड़ियां मरम्मत के अभाव में खराब अवस्था में पड़ी हुई है जिसका परिचालन कर पाना मुश्किल है। लंबे समय से मरम्मत मांग रहे Dail 112 गाड़ियों के कलपुर्जों ने अब जवाब देना शुरू कर दिया है।

जनता परेशान समय पर नहीं मिल रही सहायता !

छत्तीसगढ़ सरकार की तत्काल पुलिस सेवा योजना डायल 112 में उपयोग होने वाली गाड़ियां इन दिनों खराब अवस्था में पड़ी हुई है। रख रखाव के अभाव और बिना मरम्मत के कई गाड़ियां ख़राब हो गई है। जिससे डायल 112 की सेवा फिलहाल बाधित है।

शासन स्तर से मरम्मत के लिए पहल नहीं !

डायल 112 जैसे इमरजेंसी एवं अति महत्वपूर्ण सेवाओं में लगे वाहनों के रख रखाव पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। शासन स्तर से वाहनों के रख रखाव हेतु कोई आर्थिक सहायता राशि प्राप्त नहीं होने से वाहनों रख रखाव नहीं हो पा रहा है जिससे डायल 112 सेवाएं प्रभावित हो रही है।

उरगा थाना क्षेत्र के दोनों गाड़ियां ख़राब !

उरगा थाना क्षेत्र में सैंकड़ों गांवों के लिए 2 वाहन शासन स्तर से प्रदान किया गया हैं वर्तमान में दोनों ही गाड़ियां मरम्मत के अभाव में खड़ी हुई है जिससे पीड़ितों को तत्काल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि डायल 112 के लिए कोरबा से वाहनों को भेजा जा रहा है समय पर वाहन पहुंच नहीं पा रहे है जिससे काफी समस्याएं हो रही है।

Nimesh Kumar Rathore

Chief Editor, Mob. 7587031310
Back to top button
error: Content is protected !!