Author: Sunil Shukla
रायपुर/बलौदा बाजार (समाचार मित्र) राज्यपाल रमेन डेका आज बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही, वरिष्ठ शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों, पीएटी (PAT) में चयनित विद्यार्थियों और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के तहत रोजगार प्राप्त 9 युवाओं को सम्मानित किया। जुनून और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी- राज्यपाल समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि नवनिर्मित सभाकक्ष से विद्यार्थियों की प्रतिभा को…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) प्रदेश के कई जिलों में नियमों की अनदेखी कर कॉलोनी विकास एवं प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रायगढ़ कलेक्टर ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए निर्धारित भूमि उपलब्ध कराए बिना प्लाटिंग करने तथा कॉलोनियों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं करने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ द्वारा ग्राम बड़े अतरमुड़ा में विकसित की जा रही ग्रीन पार्क कॉलोनी के संबंध में दो संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। दोनों को दो…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोन नदी के पुल से कुछ बच्चों द्वारा नदी में छलांग लगाने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही मनोज कुमार खिलारी को संबंधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को समझाइश देने तथा भविष्य में ऐसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जीपीएम ने चौकी प्रभारी सिवनी को निर्देशित किया कि वे ग्राम चिजगोहना पहुंचकर वीडियो में नदी में छलांग लगाते दिखाई दे…
बिलासपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई: 117 किलो सामग्री जब्त-नष्ट, दो फर्मों के लाइसेंस/पंजीयन को निलंबित कर दिया है। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर बिलासपुर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत 7 दिनों तक चले विशेष अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 19 फर्मों का निरीक्षण किया और कुल 19 नमूने लिए, जिनमें 15 विधिक एवं 4 निगरानी नमूने शामिल हैं। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों से 117 किलोग्राम मिठाई/खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई। वहीं…
बिलासपुर (समाचार मित्र) “सुरक्षित सड़कें, सुगम यातायात—सुरक्षित जीवन की प्राथमिकता।” बिलासपुर यातायात थाना के औचक निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने ITMS, हेलमेट जागरूकता, 4-E रोड सेफ्टी मॉडल, ब्लैक स्पॉट सुधार, नाबालिग वाहन चालकों पर अंकुश एवं 03 नए यातायात थानों के शीघ्र संचालन को लेकर निर्देश दिए। रजनेश सिंह, उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सहित यातायात अधिकारियों की उपस्थिति रही। जो शहर को यातायात दुरूस्त करने पुरा प्रयास कर जन-मानस को सुरक्षित रखने के कारगर उपायों प्रयास किया जा रहा।
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक कृषि आदान उपलब्ध कराने तथा कीटनाशकों के अवैध एवं नियम विरूद्ध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में किटनाशी विक्रेताओं के विक्रय परिसरों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक राजनांदगांव जिले में 122 किटनाशी विक्रय परिसरों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 9 किटनाशी अनुज्ञप्तियों को निलंबित, 22 विक्रय केंद्रों पर किटनाशकों के विक्रय पर प्रतिबंध तथा 1 विक्रय केंद्र की अनुज्ञप्ति निरस्त की गई है।…
रायपुर/छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर घुमड़ते बादलों, सावन की फुहारों और सुर-ताल की मनोहारी संगति के बीच ‘पावस प्रसंग’ का भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुआ। प्रकृति के मनोहारी परिवेश में शास्त्रीय नृत्य और संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वर्षा ऋतु की अनुभूतियों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण कभी बादलों की गरज से गूंजा तो कभी शास्त्रीय सुरों और घुंघरुओं की झंकार से संगीतमय हो उठा। ‘पावस प्रसंग’ में वर्षा ऋतु के विविध भावों को कथक नृत्य और शास्त्रीय गायन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री शाश्वती बैनर्जी ने…
छत्तीसगढ़ (समाचार मित्र) छत्तीसगढ़ में अचानक एक खबर से सनसनी फैल गई जहां एक बाघिन ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 24 वर्ष का था। मामला अचानकमार टाईगर रिजर्व से लगे जोगीपुर के जंगल की है जहां आज एक बाघिन ने एक युवक पर हमला कर दिया जिसमें युवक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर के बांधा गांव का एक 24 साल का युवक धरमजीत करील लेने जोगीपुर के जंगल में गया हुआ था। इसी समय एक बाघिन ने युवक पर हमला कर दिया और सीधे…
छत्तीसगढ़/बेमेतरा (समाचार मित्र) त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री और मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे समय में द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय टीम द्वारा नियमित निरीक्षण और नमूना संकलन की कार्रवाई की जा रही है। जिले में “बने खाबो, बने रहिबो 2.0” अभियान के तहत तथा त्यौहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिठाई निर्माण स्थलों, मिठाई दुकानों, कन्फेक्शनरी के थोक प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों एवं होटलों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।…