कोरबा/करतला (समाचार मित्र) कांग्रेस पार्टी ने पूरे भारत भर में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं महासचिव के पदों के लिए चुनाव की घोषणा की है। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इन दिनों संगठनात्मक चुनावों को लेकर गतिविधियां बहुत ही तेज हो गई है। इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सांसद प्रतिनिधि रजनी कांत पटेल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है, राजनीति के क्षेत्र मे चर्चा है, कि रजनी कांत पटेल युवाओं की पहली पसंद हैं। रजनी कांत पटेल लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं, और संगठन के भीतर उनकी पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में है l वे पूर्व में युवा कॉंग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष करतला, बरपाली, राजीव युवा मितान क्लब योजना जिला समन्वयक प्रतिनिधि का पद सम्भाल चुके हैं, तथा वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि एवं सचिव ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी बरपाली की पद सक्रिय /सुचारू रूप से सम्भाल रहे है, संगठन में उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ बहुत ही सक्रिय है, जिसे देखते हुए उनकी दावेदारी बहुत ही मजबूती माना जा रहा है l रजनी कांत पटेल बहुत ही पहले से जुड़े हुए डॉ. चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ की काफी करीबी माने जाते हैं, हाला कि अध्यक्ष पद के चुनाव में अंतिम सफलता संगठन के पदाधिकारी /प्रतिनिधियों के समर्थन पर जोर/शोर से निर्भर करेगी l अब सबसे बड़ा सवाल य़ह है, कि रजनी कांत पटेल को लेकर युवाओं के दिल तथा समर्थकों मे बहुत ही ज्यादा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है l वही विरोधी खेमे भी अपनी रणनीति बनाने मे जुटे हुए हैं, तथा सक्रियता और समर्थन की तस्वीर साफ होने के बाद चुनावी मुकाबला युवाओं के दिल में छाए हुए युवा समर्थन ने पटेल को एकतरफा जीत हासिल कराने का संकल्प लिया है l

