
कोरबा/करतला (समाचार मित्र) दिनांक 1 दिसंबर 2025 को माननीय अध्यक्ष महोदय एवं माननीय सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर माननीय हेमंत राज धुर्वे जी व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति करतला की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर आयोजित की गई जिसमें श्री धुर्वे जी के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बताया गया कि हर साल 01 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन एड्स जैसी खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करने की मुहीम है। इसलिए इस दिन अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक बनाया जाता है। एचआईवी/एड्स (रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 2017 जैसे ऐतिहासिक उपाय एचआईवी के साथ रहने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा करते हैं और भेदभाव को रोकते है। श्री धुर्वे जी के द्वारा एड्स दिवस का उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन का उद्देश्य एड्स या HIV संक्रमण से जुड़ी भ्रांतिया, कलंक, डर और बहुत-सी गलत धारणाओं को मिटाना है। लोगों को एचआईवी/एड्स के बारे में सही जानकारी, रोकथाम, उपचार और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाना है। जिन लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई, उनकी याद में और जो इस वायरस से संक्रमित हैं उन्हें समर्थन देना भी इसका एक मुख्य उद्देश्य है। इस विशेष दिवस का लक्ष्य है कि सामाजिक भेदभाव, असमानता और मानव-अधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज़ उठाना, ताकि एचआईवी प्रभावित लोगों को सम्मान, समानता और सुरक्षा मिले। वैश्विक स्वास्थ्य एवं मानवाधिकार के दृष्टिकोण से, एचआईवी/एड्स के खिलाफ दीर्घकालिक लड़ाई में वैश्विक एकजुटता और संकल्प को मजबूती देना भी इसका उद्देश्य है। माननीय तालुका अध्यक्ष महोदय जी के द्वारा अस्पताल के मरीजों को मौसमी फल वितरण कर जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की गई।
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स मो आवेश कुरैशी, लाला राम राठिया , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला के बी.एम.ओ डॉ विवेक प्रताप सिंह, डॉ पंकज कुमार एवं आपातकालीन चिकित्सक डॉ नंदिनी कंवर, दंत रोग चिकित्सक, स्त्री रोग चिकित्सक सहित स्टाफ नर्स एवं अस्पताल के कर्मचारीगण मुख्य रूप से 60 की संख्या में महिला एवं 42 की संख्या में पुरुष उपस्थित रहे।

















































