Breaking News : जिस बात था डर वही हुआ, कोरबा में धान खरीदी प्रभारी पर हाथी का हमला, मौके पर कुचला हुई मौत, उठाव नहीं होने से कर रहे थे रखवाली, जिम्मेदार कौन ?

कोरबा (समाचार मित्र) कोरबा जिले के धान उपार्जन केंद्र पर अचानक एक हाथी आ पहुंचा जिससे एक बड़ा घटना हो गया। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केद्र में जंगली हाथी ने केंद्र में रखे धान को खाया और हाथी के हमले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मौके पर मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश सिंग है। वह रजगामार निवासी था। मिली जानकारी के कूदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक हाथी अचानक आ धमका जो धान को खा रहा था इसी दौरान हाथी ने राजेश सिंग पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह होली के दिन धान उपार्जन केंद्र में रखे धान की रखवाली पति-पत्नि कर रहे क्योंकि धान का उठाव नही हो पाया था।
कलेक्टर के कड़े निर्देशों के बावजूद संदेवशील हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नहीं हुआ था उठाव !
जिला कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों तथा मिलर्स को सख्त निर्देश दिए थे कि डीओ कटने के बाद तत्काल उठाव में तेजी लाए परंतु निर्देशों की अनदेखी ने धान खरीदी प्रभारी की जान ले ली। समय पर उठाव होने से यह घटना शायद न होता। अब सवाल ये उठता है कि धान खरीदी प्रभारी की मौत का जिम्मेदार कौन है? समिति प्रबंधक लगातार जल्द धान उठाव की मांग करते आ रहे हैं उसके बाद भी उठाव में देरी सवालों के घेरों पर है।
